Uncategorized

जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को जिले में अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। सिविल जिला अस्पताल खैरागढ़ में जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह एवं कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर विक्रांत सिंह ने कहा कि दो बूंद जिंदगी प्रत्येक बच्चे के लिए आवश्यक है और 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा पोलियो दवा से वंचित न रहे यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों एवं पल्स पोलियो बूथों पर अभियान सुचारू रूप से संचालित किया गया। अभियान में बड़ी संख्या में अभिभावकों की सहभागिता देखने को मिली। टीकाकरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों स्वास्थ्य अधिकारियों एवं मितानिन दीदियों सहित स्वास्थ्य अमले ने सक्रिय भूमिका निभाई। राज्य स्तर के अधिकारियों द्वारा विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page