राजनांदगांव

इलिजियम पब्लिक स्कूल में छात्रों ने मनाया ग्रीन डे

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. इलिजियम पब्लिक स्कूल में विगत दिनों छात्रों ने ग्रीन डे मनाया. उक्त आयोजन में स्कूल के डायरेक्टर अरुण भारद्वाज मुख्य रूप से उपस्थित हुये. ग्रीन-डे के आयोजन के बारे में स्कूल की प्रधान पाठिका श्रीमती माधुरी नामदेव ने बताया कि बच् चों को प्रकृति के प्रति प्रेम भावना जागृत करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा जिसमें बच् चों ने बड़ी उत्सुकता के साथ भाग लिया. स्कूल के सभी बच् चों ने ग्रीन ड्रेस पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्रों का डांस, गीत सहित छोटे बच् चों का फैंसी ड्रेस आकर्षण का केंद्र रहा. कार्यक्रम में विशेष रूप से शुभम भारद्वाज, नौसिदा अली, स्वप्निल तिवारी, नीतू देवांगन, निकिता गुनी, आँचल गुप्ता, श्वेता वर्मा, आँचल रजक, अश्विनी चंदेल, नेहा यादव व देविका गढ़ेवाल आदि उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page