KCG

सड़क दुर्घटना में दो युवक हुये गंभीर रूप से घायल

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. खैरागढ़ में रविवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। यह हादसा सहसपुर चौक के पास हुआ जब एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घायलों की पहचान ओमप्रकाश बंजारे 25 वर्ष और लोमेश सुतान्दे 22 वर्ष के रूप में हुई है। ओमप्रकाश को सिर में गंभीर चोट आई है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Oplus_131072

दोनों घायलों को सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद ओमप्रकाश को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page