राजनांदगांव

बच्चा चोर अफवाह से बचने पुलिस ने लगाया चलित थाना

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. अंचल में फैले बच्चा चोर की अफवाह से बचने ठेलकाडीह पुलिस ने ग्राम पंचायत महरूम कला में चलित थाना का आयोजन किया. ग्राम पंचायत सरपंच प्रवीण पारख के संयोजन में ठेलकाडीह थाना प्रभारी कोमल नेताम ने ग्रामीणों से बच्चा चोर की अपवाह से बचने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या विक्षिप्त की जानकारी होने पर थाना में तुरंत सूचित करने की बात कही.

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों तथा खासकर युवाओं को ऑनलाइन ठगी से बचने, नशीली पदार्थो के विक्रय करने वाले की जानकारी गुप्त तरीके से देने, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट की विधिवत जानकारी दी गई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page