राजनांदगांव

उत्तम को किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस ने कांग्रेस नेता उत्तम जंघेल को प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री की जिम्मेदारी दी है. अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा की सहमति व प्रभारी महासचिव पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश किसान कांग्रेस प्रभारी हरि गोविन्द सिंह, प्रभारी महामंत्री अमरजीत सिंह चावला व मोर्चा प्रकोष्ठ की प्रभारी महामंत्री सुमित्रा धृतलहरे की अनुमति एवं प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामबिलास साहू की अनुशंसा से खैरागढ़ विधानसभा के सरल, सहज व वरिष्ठ कांग्रेस नेता उत्तम जंघेल को छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस कमेटी का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है. बता दे कि उत्तम जंघेल ने खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव व विधानसभा उपचुनाव में भी कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को जीत दिलाने में काफी पसीना बहाया था. कांग्रेसी पार्टी के प्रति उनके निष्ठापूर्वक कार्य को देखते हुये उन्हें यह महती जिम्मेदारी दी गई है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page