अपराध

ठेलकाडीह में अवैध रूप से शराब बेचने व पीने वाले तीन लोगो पर हुई कार्यवाही

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. अवैध रूप से शराब बेचने व पीने वाले तीन लोगों पर ठेलकाडीह पुलिस ने कार्यवाही की हैं. जानकारी अनुसार एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी नेहा पाण्डे एवं एसडीओपी एलसी मोहले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ठेलकाडीह कोमल नेताम के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से शराब बेचने वाले तथा सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत अलग अलग 3 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है.

अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपी रोशनलाल गंधर्व पिता स्व.फूलसिंग गंधर्व निवासी ग्राम विचारपुर के कब्जे से 3 बाटल सिन्डकेट व्हिस्की शराब व 4 बाटल गोवा स्पेशल शराब कीमती 2800 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया.

हाईस्कूल मैदान में शराब पी रहे दो लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थान ठेलकाडीह हाईस्कूल मैदान में शराब सेवन करते हुये दो लोगो को रंगे हाथो पकडा गया. आरोपी अमित देवांगन पिता राजेश देवांगन उम्र 45 साल व शशी टण्डन पिता गोविंद टण्डन उम्र 28 साल दोनो निवासी ग्राम ठेलकाडीह दोनो के विरूद्ध धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक कोमल नेताम, सउनि रोहित रजक, प्रआर सुरेश सिंह राजपूत, सुरेश वर्मा, नरेश चन्द्रा, सुरेन्द्र यादव, रमाकांत उपाध्याय, नेमकरण जंघेल, कैलाश छावरे, श्रवण साहू का सराहनीय भूमिका रही.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page