KCG

तालाब में मिला नवजात का भ्रूण, देवरी में मचा हड़कंप

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर ग्राम देवरी में मंगलवार की सुबह अमलीबाँध (तालाब) में मृतभ्रूण मिला है।

जानकारी अनुसार खैरागढ़ ब्लॉक के ग्राम देवरी में सुबह नवजात शिशु का मृत भ्रूण तैरता हुआ मिला। इस घटना की जानकारी के बद ग्राम देवरी सहित पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद खैरागढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर खैरागढ़ सिविल अस्पताल में आगे की जांच-कार्यवाही के लिए भ्रूण को भेजा है और पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ खुलासा हो पायेगा की आखिर किसने भ्रूण हत्या कर इसे तालाब में फेंका है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page