Uncategorized

राखी पर बड़ा हादसा: तेज़ रफ्तार एंबुलेंस ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, एसपी ने खुद पहुँचाया अस्पताल

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. रक्षाबंधन के दिन शनिवार को खैरागढ़ न्यायालय के सामने बड़ा सड़क हादसा हो गया। शांति डायग्नोस्टिक सेंटर की तेज़ रफ्तार एंबुलेंस ने स्कूटी सवार युवती और बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय संयोग से खैरागढ़ के एसपी लक्ष्य शर्मा वहीं से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोककर घायलों को अपने शासकीय वाहन से सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुँचाया।जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस छुईखादन से मरीज लेकर दुर्ग जा रही थी। न्यायालय के पास अचानक यह दुर्घटना हो गई। स्कूटी सवार माही रंगराली, पिता काली रंगराली, के पैर की हड्डी टूट गई साथ ही हाथ और चेहरे में गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज राजनंदगांव रेफर किया गया। वहीं बाइक सवार मिथलेश मराई 25 वर्ष निवासी गायत्री नगर के सिर में चोट आई है। एंबुलेंस में सवार यामिनी शर्मा को भी कंधे में चोट लगी है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page