Uncategorized

शहीद निकेश यादव को यादव सामाज ने दी श्रद्धांजलि

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. मदनवाड़ा में शहीद तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विनोद चौबे व संगीत नगरी खैरागढ़ के इकलौते शहीद निकेश यादव सहित सभी शहीद जवानों को आज खैरागढ़ यादव समाज द्वारा दाऊचौरा शहीद स्मारक में श्रद्धासुमन अर्पित किया गया है। दिनांक 12 जुलाई 2009 को मानपुर, ग्राम-कोरकोटटी में नक्सलियों से साहस व वीरता के साथ लोहा लेते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए शहीद निकेश यादव एवं शहीद वेदप्रकाश यादव अपने प्राणों की न्योंछावर करने वाले छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र, यादव समाज के गौरव की पुण्यतिथि अवसर पर यादव समाज खैरागढ़ द्वारा दाऊचौरा में बनी शहीद निकेश यादव के प्रतिमा के समक्ष सम्मानपूर्वक नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई है। इस अवसर पर शहीद निकेश यादव के पिता पुरषोत्तम यादव सहित उनकी माता, बहन, बहु, यादव समाज के महिला जिला अध्यक्ष आरती यादव, संरक्षक श्रीमती कांता यादव, उपाध्यक्ष गीता यादव, नगर महिला प्रमुख श्रीमती कंचन यादव, नगर प्रमुख शंकरलाल यादव अधिवक्ता, महेश यादव, राधेश्याम यादव, अजय यादव, अजय अचार्या, लोकश यादव, झुनु यादव, करन यादव, अशोक यादव, जीत् स्टूडियो, श्रवण यादव एवं प्रदेश व जिला संगठन मंत्री सूर्यकांत यादव सहित समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page