KCG

श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 12वीं तक मिलेगी मुफ्त आवासीय शिक्षा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा छठवीं में प्रवेश लेने वाले पात्र विद्यार्थियों को चयनित निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा आवास एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला श्रम पदाधिकारी उज्जवल भोई ने बताया कि इस वर्ष जिले को योजना के अंतर्गत पांच सीटें आवंटित हुई हैं।इच्छुक पंजीकृत निर्माण श्रमिक अपने बच्चों के लिए 3 जुलाई 2026 तक श्रम विभाग के पोर्टल Shramevjayate.cg.gov.in अथवा श्रमेव जयते मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित दस्तावेज जिला श्रम कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर खैरागढ़ के कक्ष क्रमांक-23 में भी जमा किए जा सकते हैं। योजना का लाभ केवल पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पहली दो संतानों को मिलेगा। इसके लिए श्रमिक का पंजीयन कम से कम एक वर्ष पुराना होना चाहिए तथा विद्यार्थी वर्तमान सत्र में कक्षा छठवीं में प्रवेश लेने वाला होना आवश्यक है। पात्र विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के साथ श्रम पंजीयन कार्ड विद्यार्थी का आधार कार्ड मूल निवास प्रमाण पत्र पिछली कक्षा की अंकसूची वर्तमान अध्ययन प्रमाण पत्र तथा आवश्यक स्व-घोषणा पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। श्रम विभाग ने पात्र श्रमिक परिवारों से समय-सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page