KCG

छुईखदान में बड़े पर्दे पर दिखाया गया राहुल गांधी के कोटा संवाद कार्यक्रम का वीडियो

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को छुईखदान स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने बड़े एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के राजस्थान के कोटा में छात्रों के साथ हुए संवाद कार्यक्रम का वीडियो प्रदर्शन आयोजित किया। कार्यक्रम के लिए कांग्रेस कार्यालय के सामने पंडाल लगाया गया जहां दिनभर कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और नगरवासी पहुंचकर वीडियो प्रदर्शन देखते रहे। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर राहुल गांधी के विचारों को आमजन तक पहुंचाना था। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल दास साहू, ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार पटेल, जिला किसान अध्यक्ष देवराज किशोर दास वैष्णव, जिला महामंत्री सज्जाक खान, सुदीप श्रीवास्तव, संजय महोबिया, मनीष कोचर, अमन सोनी, राज सोलंकी, इशू दुबे, संदीप सिरमौर सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, नगर पंचायत के पार्षद एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर के कई नागरिकों ने भी पहुंचकर वीडियो प्रदर्शन देखा और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिला कांग्रेस कमेटी ने इसे संगठनात्मक जनसंपर्क अभियान का हिस्सा बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page