अपराध

चॉकलेट का लालच देकर 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गया जेल

दुष्कर्म कर भागने की फिराक में था आरोपी

सत्यमेव न्यूज़/गंडई-पंडरिया. 6 वर्षीय अबोध बालिका को चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले 22 वर्षीय युवक को गंडई पुलिस ने गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं के तहत ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है. जानकारी अनुसार बीते 29 मार्च को गंडई थाना क्षेत्र की प्रार्थिया ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक लड़की को आरोपी ने चॉकलेट दिलाने के नाम पर ले जाकर बालिका को जान से मारने की धमकी देते हुए जबरदस्ती अनाचार किया है. रिपोर्ट पर थाना गंडई में आईपीसी की धारा 363, 366 (ए), 376 (ए बी), 376 (2)(र), 376 (2) (के), 294, 506, 323, तथा 4, 6 पॉक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया. प्रकरण नाबालिक के अपहरण एवं शारीरिक शोषण से संबंधित होने की वजह से संवेदनशील एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी नेहा पाण्डेय के निर्देशन एवं एसडीओपी प्रशांत खाण्डे के नेतृत्व में निरीक्षक अनिल शर्मा एवं थाना गंडई की टीम ने विवेचना कर आरोपी के मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दी. आरोपी अपने गांव से लगे खार-जंगल में छिपा हुआ था और भागने की फिराक में था जिसे घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी मंगलू उर्फ संजय गिरी 22 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक प्रियंका पैकरा, मयाराम नेताम, सुंदरूराम चन्द्रवंशी, शिखा निर्मलकर, लकेश्वर पटेल, भूपेन्द्र कौशिक, ईश्वर मरकाम, मनोज बंजारे और आदित्यनाथ योगी का सराहनीय योगदान रहा.

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page