Uncategorized

चाकू दिखाकर लोगों में दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार

छुईखदान। सार्वजनिक स्थानों पर चाकू दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने और दहशत फैलाने की सूचना पर छुईखदान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक स्टील का चाकू जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक आदेश पर उपजेल सलोनी भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक शासकीय अस्पताल के सामने आने-जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर डरा-धमका रहा है और दहशत का माहौल बना रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए विक्रम दास मानिकपुरी (30) पिता मंथीर दास मानिकपुरी निवासी वार्ड क्रमांक 11 टिकरीपारा छुईखदान को पकड़ा। उसके कब्जे से एक स्टील का चाकू जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसी तरह दूसरी कार्रवाई में प्रतिक्षालय के पास एक युवक आने-जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले बिरेन्द्र नेताम (21) पिता श्याम सिंह नेताम निवासी वार्ड क्रमांक 15 टिकरीपारा छुईखदान को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक स्टील का बटनदार चाकू बरामद किया गया। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को जेएमएफसी न्यायालय छुईखदान में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद दोनों को उपजेल सलोनी भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page