KCG

हथियारों से नहीं, हुनर से पहचान बनाने युवाओं को खैरागढ़ पुलिस का संदेश

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। नाबालिगों और युवाओं को हिंसा अपराध तथा हथियारों की प्रवृत्ति से दूर रखने के उद्देश्य से खैरागढ़ पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के माध्यम से युवाओं को हथियारों से दूरी बनाकर शिक्षा खेल और हुनर के जरिए अपने भविष्य को संवारने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा अभियान के तहत बाजार चौक-चौराहों स्कूल कॉलेज सहित युवाओं की अधिक आवाजाही वाले प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इन पोस्टरों के माध्यम से चाकू धारदार हथियार अथवा अन्य हथियार रखने उनका प्रदर्शन करने और हिंसा में शामिल होने के दुष्परिणामों के प्रति युवाओं को सचेत किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि क्षणिक आवेश विवाद या दिखावे के लिए हथियार रखना किसी युवा के भविष्य पर गंभीर असर डाल सकता है। विवाद की स्थिति में हिंसा का रास्ता अपनाने के बजाय संयम बरतते हुए परिजनों शिक्षकों अथवा पुलिस की सहायता लेने की अपील की गई है। अभिभावकों और शिक्षकों से भी बच्चों की संगति गतिविधियों और व्यवहार पर नजर रखने तथा उन्हें शिक्षा खेल रचनात्मक गतिविधियों और विभिन्न हुनर से जोड़ने का आग्रह किया गया है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास अवैध हथियार है तो वह उसे परिचित या अभिभावक के माध्यम से पुलिस को सौंप सकता है अथवा 112 पर कॉल कर इसकी सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। खैरागढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध हथियार रखना उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना अथवा हिंसा फैलाना स्वीकार्य नहीं होगा। ऐसे मामलों में कानून के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने युवाओं को संदेश दिया कि हथियार नहीं हुनर अपनाएं हिंसा नहीं शिक्षा और संस्कार चुनें। सही रास्ते का चुनाव कर युवा न केवल अपना भविष्य बेहतर बना सकते हैं बल्कि सुरक्षित समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page