KCG
गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने मनाया होली उत्सव

विश्वविद्यालय के कैम्पस-01 में संपन्न हुआ कार्यक्रम
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने होली उत्सव का पर्व मनाया। विश्वविद्यालय के कैम्पस-01 में बाजे-गाजे के साथ होली कार्यक्रम संपन्न हुआ। सर्वप्रथम गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रखर शरण सिंह सहित डॉ.अजय पाण्डेय, डॉ.आशुतोष चौरे, जेएन साटिया, मुकेश भट्ट सहित कर्मचारियों के द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। फिर फाग गीत के साथ विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाते हुये होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। होली का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा और कर्मचारीगण फाग गीत का आनंद लेते रहे।