अपराध

गांजा बिक्री में संलिप्त दो युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छुईखदान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री में संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 98 पैकेट गांजा, नगदी रुपये और एक स्कूटी समेत कुल 36 हजार 350 रुपये का मशरूका जप्त किया है। जानकारी अनुसार 4 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक स्कूटी क्र. सीजी 08 बीडी 9278 में गांजा रखकर जमुना चौक क्षेत्र में घूम-घूमकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राजू वैष्णव कॉम्प्लेक्स के सामने घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक सफेद पॉलीथीन में 46 पैकेट तथा एक हल्के हरे रंग की पॉलीथीन में 52 पैकेट सहित कुल 98 पैकेट गांजा बरामद हुआ। दोनों पॉलीथीन सहित गांजे का कुल वजन 270 ग्राम पाया गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा गांजा बिक्री से प्राप्त 350 रुपये नकद और उपयोग में लाई जा रही स्कूटी भी जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रखर कुमार चंद्राकर उर्फ बाबू (19 वर्ष) निवासी कंडरापारा छुईखदान तथा वेदांत वैष्णव उर्फ सिनु (19 वर्ष) निवासी राजमहल चौक छुईखदान के रूप में हुई है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल पाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना छुईखदान में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उप जेल सलोनी भेज दिया गया है वहीं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page