Uncategorized

गणेश विसर्जन के दौरान शांति और व्यवस्था पर बनी रणनीति, प्रशासन ने की समितियों से नियमों के पालन की अपील

खैरागढ़। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर संबंधित थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम टीपी साहू एवं एसडीओपी आशा रानी की उपस्थिति में गणेश उत्सव समितियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों के साथ विसर्जन कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से खैरागढ़ टीआई अनिल शर्मा व सीएमओ नगर पालिका पुनीत वर्मा उपस्थित रहे जहाँ गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के निर्धारित मार्ग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और भीड़ नियंत्रण को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई इसके साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के नियमानुसार उपयोग तथा विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए समितियों की भूमिका पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने गणेश उत्सव समितियों और नागरिकों से विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि आयोजन समितियां प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें तथा विसर्जन के दौरान निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। प्रशासन एवं पुलिस ने स्पष्ट किया कि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। बैठक में उपस्थित समिति पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने भी शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page