Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
पॉलिटिक्स

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व सुरक्षा की मांग को लेकर कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में किया मौन प्रदर्शन

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व सुरक्षा की मांग को लेकर कांग्रेस ने जिला मुख्यालय के अंबेडकर चौक में मौन प्रदर्शन किया। मंगलवार को एक दिवसीय मौन प्रदर्शन का आयोजन कर कांग्रेसियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाये। विधायक यशोदा वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष आकाशदीप सिंह, शहर अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़, मुढ़ीपार ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू, नपा उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, पं.मिहिर झा, सुनीलकांत पांडे, मनराखन देवांगन, संदीप सिरमौर, नदीम मेमन, रामकुमार जांगड़े, रविंद्र सिंह, हेम कल्याणी तोड़े, गुलशन तिवारी, हेमदास बंजारे, पुरूषोत्तम वर्मा, दयाराम पटेल, राधे पटेल, दीपक देवांगन, शत्रुहन धृतलहरे, सुमित तांडिया, दिलीप लहरे, संत निषाद, विनोद ताम्रकार, दुर्गेश साहू, जगदीश शर्मा, महेंद्र वर्मा व चंद्रेश यदु की उपस्थिति में प्रदेश में महिला सुरक्षा सहित भाजपा शासन में हो रहे अत्याचार को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि महज नौ माह के भाजपा राज में प्रदेश की महिलाएं असुरक्षित हो गई हैं। रोज कहीं न कहीं सामूहिक बलात्कार की घटना हो रही है और यह दुर्भाग्यजनक है कि राजधानी रायपुर में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। रायपुर के नया बस स्टैंड में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है लेकिन अपनी नाकामी छुपाने सरकार की शह पर घटना को नकार दिया गया। भिलाई के डीपीएस स्कूल में 4 साल की मासूूम बच्ची के साथ दुराचार होता है लेकिन सरकार के संरक्षण में बिना अपराध दर्ज किये दुर्ग एसपी घटना को नकार देते हैं और कानून का खुलेआम मजाक उड़ाया जाता है जबकि पॉक्सो एक्ट में प्रावधान है कि ऐसी कोई घटना होने पर पहले एफआईआर फिर जांच होनी चाहिये। भिलाई दुराचार मामले में दो डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में बच्ची के निजी अंगों में चोट और गलत होने का प्रमाण दिया है लेकिन पुलिस इसे नकार देती है। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि महिलाएं अब बाहर निकलने में भयभीत हो रही हैं। बस्तर, जशपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर से लेकर राजधानी रायपुर में भी महिलाओं के विरूद्ध लगातार घटनाएं घटी है जो भाजपा शासन की नाकामी उजागर करती है। दुर्भाग्यजनक है कि 8 माह में प्रदेश की 3 हजार 94 महिलाओं के साथ अलग-अलग अपराध घटित हुई है और 600 से अधिक बलात्कार के मामले सामने आये हैं। रायगढ़ के पुसौर में आदिवासी महिला के साथ 14 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया और भाजपा के संरक्षण में पुलिस बहानेबाजी करती रही। मीडिया में खबर प्रकाशन के बाद अपराध पंजीबद्ध किया गया। ऐसी कई घटनाएं है जो छत्तीसगढ़ के वातावरण को खराब कर रही है और यह सीधे तौर पर भाजपा के साय सरकार की नाकामी का ही प्रतिफल है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page