अपराध

30 नग अवैध शराब के साथ कोचिया गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. खैरागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वाले कोचिया को 30 नग अवैध शराब के साथ खैरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी अनुसार एसपी अंकिता शर्मा व एएसपी नेहा पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी लालचंद मोहले के निर्देशन में थाना प्रभारी खैरागढ़ राजेश कुमार साहू के नेतृृत्व में अवैध शराब कोचियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत बुधवार 19 अक्टूबर को मुखबीर की सूचना पर ग्राम बढ़ईटोला चौक साहू होटल के पास पुलिस ने दबिश दी जहां आरोपी हेमचंद वर्मा पिता स्व.देवसिंग वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी बढ़ईटोला को 30 पौवा देशी प्लेन मदिरा कुल कीमत 2 हजार 400 रुपये जप्त कर आरोपी को हिरासत में लेकर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है. उक्त कार्यवाही में थाना खैरागढ़ में पदस्थ उनि प्रियंका पैकरा, प्रआर चुन्नी लाल साहू, आरक्षक डुलेश्वर साहू, जयलाल भास्कर, संजय कौशिक एवं सायबर सेल प्रआर प्रदीप जंघेल, दानेश सिंह, अतिस चंद्रवंशी व रजनीकांत की अहम भूमिका रही.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page