Uncategorized

सूर्य घर योजना से लोगों को मिल रहा सीधा फायदा : विक्रांत सिंह

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2026 के अंतर्गत विद्युत विभाग की ओर से खैरागढ़ में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने की जबकि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा अर्चना के साथ हुई। आयोजन स्थल पर जनप्रतिनिधियों अधिकारियों और नागरिकों की अच्छी उपस्थिति रही, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना से आम लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को इस योजना से जोड़कर उन्हें बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं और कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इनका लाभ अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों तक पहुंच रहा है। आयोजन में विभाग की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सम्मानित भी किया गया। इस पहल से लोगों में जागरूकता और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में विकेश गुप्ता, विनय देवांगन, नंद चंद्राकर, रूपेंद्र रजक, कमलेश कोठले, मोनिका रजक सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page