KCG

बैगा क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण की पहल

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले के छुईखदान विकासखंड अंतर्गत बैगा बहुल ग्राम हाथी झोला और समुंदपानी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला प्रशासन के निर्देश पर आयोजित किया गया जिसका मुख्य फोकस महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को समूह से जुड़ने के फायदे विस्तार से बताए गए। उन्हें समझाया गया कि स्व-सहायता समूह न केवल आय के नए अवसर प्रदान करते हैं बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी को भी मजबूत करते हैं। इस दौरान पद्मश्री फुलबासन यादव के मार्गदर्शन में महिलाओं को समूह आधारित गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में करीब 200 महिलाओं ने भाग लिया। इनमें से कई महिलाओं ने स्व-सहायता समूह से जुड़ने की इच्छा जताई जिसके आधार पर संभावित सदस्यों की सूची तैयार कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। कार्यक्रम में जिला पंचायत और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलएम से जुड़े अधिकारी कर्मचारी डीपीएम बीपीएम सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। यह पहल बैगा जनजाति की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का एक सकारात्मक प्रयास माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page