KCG

राहगीरों से गाली-गलौज कर परेशान करने वाले व्यक्ति के खिलाफ छुईखदान पुलिस की कार्रवाई

खैरागढ़। आम राहगीरों के साथ गाली-गलौज कर उन्हें परेशान करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध छुईखदान पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार 31 अक्टूबर 2026 को मेन रोड स्थित बिजली ऑफिस चौक छुईखदान के पास आम राहगीरों को गाली-गलौज कर परेशान करने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रंजीत मरकाम उर्फ सोमनाथ पिता राकेश मरकाम उम्र 28 वर्ष निवासी बजरंग नगर दुर्ग, हाल मुकाम वार्ड क्र. 01 कंडरापारा बिजली ऑफिस चौक छुईखदान के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उपजेल सलोनी भेजा गया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page