KCG

खैरागढ़ स्व.सहायता समूह की महिलाओं ने बस्तर सरस मेला में लगाई प्रदर्शनी

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. जिले के स्व.सहायता समूह की महिलाएं अपने उत्पादों की बिक्री बस्तर में आयोजित राज्य स्तरीय सरस मेला में कर रही हैं। 12 से 19 अक्टूबर तक आयोजित उक्त मेले में प्रदेश के समस्त जिले सहित अन्य राज्यों के स्व.सहायता समूह की महिलाएं स्वयं द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री करने स्टॉल लगा रही हैं। केसीजी जिले से भी जय मां हिंगलाज स्व.सहायता समूह की 04 महिलाएं हल्दी, मिर्ची, धनिया पाउडर, आचार एवं चना विक्रय करने स्टॉल लगा रही हैं। जिले में संचालित स्वर्णाेपज महिला किसान उत्पादक कंपनी द्वारा नवाचार के रूप में गांव में पारंपरिक स्तर से निर्मित की गई अरहर दाल बनाई जा रही हैं वहीं तैयार दाल व खड़ी मसूर की बेहतर क्वालिटी की पैकेजिंग ब्रांडिंग की गई है। इन दोनों उत्पादों की कुल 400 किलोग्राम सामग्री विक्रय के लिए सरस मेला बस्तर ले जाया गया है जहां महिलाएं उत्पादों की बिक्री से साथ-साथ मार्केटिंग का हुनर सीख रही हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page