KCGमनोरंजन

खैरागढ़ में उत्साह के साथ मनाया गया विधायक यशोदा वर्मा का जन्मदिन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा का जन्मदिन संगीत नगरी में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अंबेडकर चौक पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.अरुण भारद्वाज ने किया। विधायक के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए गुलदस्ते भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम की शुरुआत विधायक वर्मा द्वारा गरिमा स्थली में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ.बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। जन्मदिन समारोह के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ता छुईखदान के लिए रवाना हुए जहां विधायक के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण तुलादान रहा जिसमें विधायक को लड्डुओं से तौला गया।

इस आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वर्मा, नीलांबर वर्मा, छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष नम्रता गिरिराज किशोर दास वैष्णव, गंडई नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टाकेश्वर शाह खुसरो, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खैरागढ़ ग्रामीण संदीप सिरमौर, छुईखदान ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार पटेल, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, श्री महोबिया, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष आरती महोबिया, विधायक प्रतिनिधिगण डॉकिरण झा, आरती यादव, अंकित चोपड़ा, रवींद्र सिंह गहरवार, सूर्यकांत यादव, पूरन सारथी, यतेंद्र जीत सिंह, वासु सिंह, रतन सिंगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page