सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. राजस्व मामलों मे अभिलेख शुद्धता, आधार सीडिंग, किसान किताब नंबर, मोबाइल नंबर, डिजीटल सिग्नेचर, नक्शा विहीन खसरा सहित अन्य कार्यो को दुरूस्त और समय पर करने राजस्व अधिकारियों कर्मचारियों की एसडीएम टंकेश्वर साहू ने बैठक लेकर समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। एसडीएम कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक मे तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक सहित सभी हल्का पटवारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान एसडीएम साहू ने अधिकारियों को अभिलेख शुद्धता आधार सीडिंग किसान किताब सहित अन्य कार्यवाही को निर्धारित समयावधि मे पूर्ण करने के निर्देश दिये है।
Related Articles
Check Also
Close