
ब्रायोफाइट्स एवं औषधीय पौधों की पहचान कर उनकी विशेषताओं और उपयोगिता की ली जानकारी
खैरागढ़। रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ के प्राचार्य डॉ.ओपी गुप्ता के मार्गदर्शन में वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा बीएससी प्रथम सेमेस्टर (जीव विज्ञान समूह) के विद्यार्थियों के लिए क्षेत्रीय अध्ययन (फील्ड स्टडी) का आयोजन किया गया।वनस्पति शास्त्र की सहायक प्राध्यापक सुश्री भबीता मंडावी के नेतृत्व में आयोजित इस अध्ययन के दौरान विद्यार्थियों को प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले विभिन्न पेड़-पौधों एवं वनस्पतियों की पहचान कराई गई। विशेष रूप से रिक्शिया, ब्रायोफाइटा एवं पॉलीट्रिकम जैसे ब्रायोफाइट्स की संरचना, विशेषताओं एवं महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न औषधीय पौधों की पहचान कर उनके उपयोग एवं औषधीय गुणों से अवगत कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर स्थित औषधीय उद्यान का भी भ्रमण किया तथा विभिन्न औषधीय पौधों के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त की।इस क्षेत्रीय अध्ययन का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक एवं प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना तथा स्थानीय जैव विविधता और वनस्पतियों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। इस अवसर पर आर्या, लक्ष्मी, सानिया, सारिका, तिजेश्वरी, रानू, शिवानी, रेणुका, शिवम, धैर्य, खोमेश, अभय एवं वीर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
