अपराध

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सक्ति जिले से किया गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ. नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने सक्ति जिले से गिरफ्तार किया है वहीं नाबालिग को आरोपी के कब्जे से छुड़ाकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी अनुसार एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर एएसपी नेहा पाण्डे व एसडीओपी खैरागढ़ लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में गुम नाबालिग बच्चों की बरामदगी के लिए ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 जुलाई 2024 को उसकी नाबालिग बहन उम्र 16 साल 9 माह घर से स्कूल जा रही हु कहकर निकली है पता तलाश करने पर नही मिली। नाबालिग को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा कर कही ले गया है। रिपोर्ट पर थाना खैरागढ़ में धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों केनिर्देश में नाबालिक बालिका को शीघ्र बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने लगातार पता तलाश की जा रही थी। विवेचना के दौरान सूचना के आधार पर निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे थाना प्रभारी खैरागढ़ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर 30 सितंबर 2024 को अवयस्क पीड़िता को आरोपी सोहन लाल यादव के कब्जे से बेनीपाली जिला सक्ति से बरामद किया गया। इसके बाद बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से बयान कराया गया। नाबालिग बालिका के अनुसार आरोपी सोहन यादव के द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने की पुष्टि होने पर मामले में धारा 96, 65(1), 64 (2 ) (ढ) बीएनएस धारा 04, 06 पॉक्सो एक्ट 2012 जोड़ी गयी। आरोपी सोहन लाल यादव पिता बुटूराम उम्र 26 वर्ष निवासी बेनीपाली थाना डभरा जिला सक्ति (छ.ग.) को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ किया गया जहां आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया जिसके बाद आरोपी को अपर सत्र न्यायालय खैरागढ़ में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में सउनि राजेश ठाकुर, प्रआर सुंदरूराम चंद्रवंशी, राकेश कांडे, आरक्षक शिशुपाल, सत्यनारायण साहू, जयपाल कैवर्त, मआर सविता साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page