
12वीं में 89 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में रही थीं द्वितीय स्थान पर
भविष्य में स्त्री रोग विशेषज्ञ बनने का सपना
खैरागढ़। खैरागढ़ की होनहार छात्रा मिस्बाह खान का एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दाखिला हुआ है। चिकित्सा क्षेत्र में प्रवेश मिलने से उनके डॉक्टर बनने के सपने को नई दिशा मिली है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और नगरवासियों में खुशी का माहौल है। मिस्बाह खान एमपी बुक डिपो खैरागढ़ के संचालक शमशुल होदा खान की सुपुत्री हैं। उन्होंने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया था। अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान भी वे पढ़ाई के प्रति गंभीर और निरंतर मेहनत करने वाली छात्रा रही हैं। शैक्षणिक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के बाद अब उन्होंने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखा है। मिस्बाह खान का बचपन से ही चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना रहा है। पढ़ाई के दौरान उन्होंने डॉक्टर बनने के लक्ष्य को सामने रखते हुए लगातार मेहनत की। मिस्बाह का सपना भविष्य में स्त्री रोग विशेषज्ञ बनने का है। वे महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर काम करते हुए चिकित्सा सेवा के माध्यम से समाज की सेवा करना चाहती हैं।एमबीबीएस मे चयन और दाखिले की जानकारी से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।