Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़

खस्ताहाल सड़क देखकर भाजपा विधायक को आया गुस्सा, अधिकारियों से कहा फौरन सड़क ठीक करो वरना ट्रांसफर के लिए तैयार रहना. शाम तक हो गया डामरीकरण

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नेहरू नगर गुरुद्वारा की खस्ताहाल सड़क को देखने के बाद आज सुबह वैशाली नगर के नवनिर्वाचित युवा विधायक रिकेश सेन नगर निगम अधिकारियों पर जमकर नाराज हुए और शाम तक नेहरू नगर गुरुद्वारा चौक पर बने सभी गड्ढे पाट कर डामरीकृत सड़क बनाने के लिए समय उनके द्वारा दिया गया। उन्होंने समय सीमा के भीतर भिलाई नगर पालिक निगम के नेहरू नगर जोन क्रमांक-1 के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा यह कार्य पूर्ण नहीं किए जाने की स्थिति में शहर से बाहर ट्रांसफर के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी और कहा कि सरकार बदल गई है अब अधिकारियों को नजरिया बदलना पड़ेगा वरना परिणाम भुगतने के लिए वे तैयार रहें। किसी भी जनहित के कार्यों में विलंब को उनके द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page