अपराध

पत्नी को प्रताड़ित करने वाला पति रायपुर से गिरफ्तार

पहली पत्नी के जीवित रहते कर लिया था दूसरा विवाह

सत्यमेव न्यूज़/गंडई पंडरिया. पत्नी को प्रताड़ित करने वाले युवक को गंडई पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं के तहत रिमांड पर जेल भेज दिया है. युवक ने एक पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी कर ली है. गौरतलब है कि थाना क्षेत्र की प्रार्थिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि दो साल पूर्व सामाजिक रीति रिवाज से उसकी शादी यकील दास मानिकपुरी पिता स्व0 मनहरण मानिकपुरी उम्र 27 साल निवासी देउरकोना थाना बोरी जिला दुर्ग के साथ हुई थी. शादी के एक माह बाद ही प्रार्थिया को उसका पति प्रताडित करके उसे मायके में छोड दिया और पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरी महिला से शादी कर फरार हो गया है. प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना गंडई में आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 498 (ए), 494 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन व दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी गंडई अनिल शर्मा के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी के निवास में दबिश दी गई. आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था जिसके पता साजी के लिए लगातार प्रयास कर आरोपी के रायपुर में छिपे होने की सूचना पर तत्काल टीम तैयार कर रायपुर से आरोपी को 20 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया और ज्युडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया गया है

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page