अपराध

खुड़मुड़ी स्कूल में कम्प्यूटर सहित 40 हजार का सामान पार

घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ी स्थित हाईस्कूल में कम्प्यूटर व सीसीटीवी कैमरा सहित 40 हजार का सामान अज्ञात चोर ने पार कर दिया है. जानकारी अनुसार हाईस्कूल के प्राचार्य शंकरदास कोसरे ने छुईखदान पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार 29 जुलाई को स्कूल बंद होने के बाद रात्रि में किसी अज्ञात चोर के द्वारा स्कूल के मुख्य दरवाजे तथा ऑफिस के दरवाजे का ताला तोडक़र ऑफिस में रखे 1 नग कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर व 1 नग स्केनर, मॉनिटर, 1 नग डीवीआर तथा 3 नग सीसीटीवी कैमरे को चोरी कर लिया गया है. जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रूपये है. मामले की जानकारी स्कूल के चपरासी गजेन्द्र कुमार ने दी जिसके बाद स्कूल पहुंचकर छानबीन करने पर पता चला कि चोर ने उक्त शासकीय सामग्रियों की चोरी की है. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page