केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर जिला भाजपा कार्यालय में लगी प्रदर्शनी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर के.सी.जी. जिला भाजपा कार्यालय में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का अवलोकन प्रदेश के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का मंत्री दयालदास बघेल से परिचय कराया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के समक्ष विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की और जिले की जरूरतों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में विक्रांत सिंह के नेतृत्व में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जून, जुलाई, अगस्त माह का राशन एकमुश्त वितरण कराने के लिए खाद्य मंत्री श्री बघेल का आभार जताया और कहा कि गरीबों को राहत देने के लिए यह एक बड़ा कदम रहा है जिससे हजारों जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता मिली है। प्रदर्शनी में सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को चित्रों और आँकड़ों के माध्यम से दर्शाया गया जिसे आम लोगों ने सराहा। प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उनके प्रभाव को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ.बिसेसर साहू, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, टीके चंदेल, विकेश गुप्ता, अनिल अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह, ललित चोपड़ा, भाजपा नेता व पार्षद चंद्रशेखर यादव, कमलेश कोठले, नरेश कुर्रे, राजू सिंह, मोना सिंह, आलोक श्रीवास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version