Advertisement
Uncategorized

कला संगम 2025 में वेसलियन स्कूल ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि

सत्यमेव न्यूज के लिए आकाश तिवारी खैरागढ़। युगांतर स्कूल राजनांदगांव में आयोजित राज्य स्तरीय कला संगम- “अनेक रंग, एक मंच” सांस्कृतिक समारोह में प्रदेश भर से आए शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी क्रम में खैरागढ़ के वेसलियन इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने बेहतरीन प्रस्तुतियों से सभी को प्रभावित करते हुए समूह नृत्य एवं एकल नृत्य दोनों श्रेणियों में उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की छात्राएँ क्रमशः कु.लालिमा सिन्हा, लाची सिंह, हिमांशी साहू, अन्वेषा वर्मा, रागिनी यादव, शीतल बर्मन, पल्लवी पाल, मेघा बर्मन, मानसी तोड़े, श्रेया सिंह, प्लासी सिंह, तुलेश्वरी वर्मा, श्री सिंह और राजनंदनी
ने मंच पर सांस्कृतिक विविधता और भाव-प्रवण अभिव्यक्ति से सजीव प्रस्तुति दी। उनके समन्वय और मंच संचालन से प्रभावित होकर निर्णायक मंडल ने उन्हें द्वितीय स्थान प्रदान किया।

एकल नृत्य वर्ग में गुंजन साहू ने अपनी लयात्मक और प्रभावशाली प्रस्तुति से उपविजेता का स्थान हासिल किया वहीं विशेष श्रेणी में कु.ओजल सिंह राणा को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य एस.मसीह और मार्गदर्शक शिक्षिका पूर्णिमा सिंह ने विजेता छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल एक पुरस्कार नहीं बल्कि खैरागढ़ की सांस्कृतिक गरिमा और शैक्षणिक पहचान का सम्मान है। वेसलियन स्कूल ने अनुशासन, ऊर्जा और तालमेल के साथ सांस्कृतिक नेतृत्व का परिचय दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मंचों पर भी नेतृत्व का उदाहरण बना हुआ है और यह उपलब्धि शहर की प्रतिभा एवं सांस्कृतिक चेतना को नई पहचान दिलाने वाली है। खैरागढ़ के वेसलियन इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल ने कला संगम सांस्कृतिक महोत्सव में दोनों श्रेणियों में उपविजेता बनकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय परिवार ने इस सफलता को खैरागढ़ की सांस्कृतिक पहचान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page