अपराध

ट्रक की ठोकर से दो स्कूली छात्रा हुई घायल

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. लांजी मुख्य मार्ग में दाऊचौरा फारेस्ट नाका के पास स्कूल जा रही दो छात्राओं को ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे दोनों छात्रा बुरी तरह घायल हो गई. दुर्घटना के बाद समाजसेवी दिलीप श्रीवास्तव ने किसी तरह घायल छात्राओं को अपनी मोटर सायकल में बैठाकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. घायल छात्राओं में एक का नाम ऋतु पिता नंदकुमार साहू उम्र 15 वर्ष है जिसके कमर में चोट लगी है वहीं दूसरी छात्रा ज् योती पिता इंदल साहू उम्र 16 वर्ष का बाया हाथ फ्रैक्चर हो गया है. दोनों छात्रा ग्राम सर्रागोंदी की रहने वाली हैं जिनका इलाज सिविल अस्पताल में जारी है. पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आरोपी ट्रक चालाक के विरूद्ध आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच-विवेचना में लिया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page