Uncategorized

कलेक्टर चंद्रवाल ने बाजार अतरिया के शासकीय अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

सत्यमेव न्यूज के लिए मनोहर सेन बाजार अतरिया। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने शुक्रवार 19 सितंबर को विकासखंड खैरागढ़ अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार अतरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, स्टाफ उपस्थिति, दवा उपलब्धता, मरीजों को मिल रही सेवाओं और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण में कलेक्टर ने मरीजों से बातचीत कर फीडबैक लिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी को समय पर गुणवत्तापूर्ण व सहानुभूतिपूर्ण उपचार मिले। उन्होंने बाजार अतरिया सेक्टर के सभी ग्रामों में 100 प्रतिशत आयुष्मान और वय वंदना कार्ड बनाने को कहा। कलेक्टर ने ओपीडी सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन करने एनक्यूएएस प्रमाणन के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाने, गर्भवती महिलाओं का सौ प्रतिशत पंजीयन और हाई रिस्क माताओं के प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रयोगशाला सेवाओं के विस्तार की बात कही ताकि ग्रामीणों को प्राथमिक स्तर पर अधिक जांच सुविधाएं उपलब्ध हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के शिविर का भी अवलोकन किया और महिलाओं से बातचीत कर योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आशीष शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.विवेक बिसेन सहित पूरा स्वास्थ्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page