देश-विदेश

भारत को निशाना बनाने जिबूती में चीन का षड्यंत्र

 सत्यमेव न्यूज़/डेस्क. भारत को निशाना बनाने चीन की साजिशे थमने का नाम नहीं ले रही है, जिबूती में चीन अपने षड्यंत्र को और अधिक बल दे रहा है. इस मामले को लेकर रविवार को देश के प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल एनडीटीवी की ओर से जिबूती के सैन्य अड्डे की high-resolution ( उच्च संकल्प) सेटेलाइट तस्वीरें प्रकाशित किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा गरमा गई है, सेटेलाइट द्वारा विगत 12 अगस्त 2022 को जिबूती में चीन के पहले विदेशी सैन्य अड्डे पर षड्यंत्र की भनक लगी थी जहां चीन रक्षा प्रणाली से जुड़े अपने बड़े विमान वाहक, युद्धपोत और पनडुब्बियों को तैनात कर सकता है, सैटेलाइट की तस्वीरों में चीनी बेड़े के नौसेना जहाज को डॉक (गोदी) मैं देखा जा सकता है, बताया जा रहा है कि यह चीन के Assault forces (आक्रामक बलों) का आधार स्तंभ है.

चीन की यह तैयारी भारतीय नौसेना के लिए गहरे तौर पर सुरक्षा प्रभावी माना जा रहा है, जिसे लेकर भारत का रक्षा मंत्रालय अलर्ट मोड में है. दरअसल जिबूती पूर्वी अफ्रीका में बसा एक दे श है, जिसकी सीमाएं उत्तर में इरीट्रिया से, पश्चिम और दक्षिण में इथियोपिया से और दक्षिण पूर्व में सोमालिया से मिलती है. इसके अलावा लाल सागर और गल्फ ऑफ अदन से मिलती देश की सीमाएं हैं. महज 23 हजार वर्ग किमी में फैले इस देश की आबादी पांच लाख से कुछ ज्यादा है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page