KCG

खाना खाते हुआ मामूली विवाद, सनकी छोटे भाई ने बड़े भाई को उतार दिया मौत के घाट

Oplus_131072

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. ब्लॉक के ग्राम रेंगाकठेरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी छोटे भाई ने बड़े भाई की निर्मम हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार रिश्ते में छोटा भाई राकेश मंडावी अपने बड़े भाई प्रदीप मंडावी से खुद के विवाह को लेकर अंदर ही अंदर बहुत नाराज था। बीती रात शुक्रवार को खाना खाते वक्त दोनों भाइयों में इसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर बांस की मजबूत बल्ली से जानलेवा हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की घटना को अंजाम देकर हत्यारा भाई राकेश मंडावी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है लेकिन वह पुलिस गिरफ्त से अब तक बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी गई है। इस दिल दहला देने वाली घटना से गांव में सनसनी फैल गई है और लोगों में हत्यारे कलयुगी भाई को लेकर आक्रोश है। दूसरी तरफ परिवार में घटी इस दर्दनाक घटना से परिजन सदमे में है और कुछ भी नहीं समझ पा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page