Uncategorized

15 नवंबर को होगा यूनिटी मार्च 2025 का भव्य आयोजन

सत्यमेव न्यूज के लिए आकाश तिवारी खैरागढ़। जिला प्रशासन खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं खेल और युवा कल्याण विभाग व भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 15 नवंबर को यूनिटी मार्च 2025 का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल की अध्यक्षता में आयोजित पत्र वार्ता में बताया गया कि यह आयोजन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर किया जा रहा है। संयुक्त कलेक्टर ने बताया कि यह पदयात्रा सुबह 9 बजे अटल गार्डन से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट, अंबेडकर चौक, इतवारी बाजार, अमलीपारा होते हुए प्राथमिक शाला धनेली में संपन्न होगी। यूनिटी मार्च का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रबल करना है। इस पदयात्रा में गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी, खिलाड़ी, अधिकारी-कर्मचारी, समाजसेवी, ग्रीन कमांडो, स्वच्छता दीदी, नल-जल मित्र सहित सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे।अधिकारियों ने जिले के नागरिकों और युवाओं से अपील की है कि वे इस अखंड भारत की एकता यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को मजबूत बनाएं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page