KCGछत्तीसगढ़

एग्रीस्टेक अभियान में अब वनाधिकार और पट्टाधारी किसान भी शामिल

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। कृषि क्षेत्र में डिजिटल व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की एग्रीस्टेक परियोजना के तहत जिले में किसानों के पंजीयन का कार्य प्रारंभ हो गया है। अभियान के अंतर्गत अब वनाधिकार मान्यता प्राप्त किसान, शासकीय पट्टाधारी, डुबान क्षेत्र के कृषक और अधिया-रेगहा पर खेती करने वाले किसानों को भी शामिल किया जा रहा है। प्रशासनिक जानकारी अनुसार प्रत्येक किसान के लिए कृषि भूमिधारक पहचान पत्र और भूमि पहचान पत्र तैयार किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य फसल बीमा कृषि अनुदान और खाद-बीज जैसी योजनाओं के वितरण में पारदर्शिता लाना है ताकि पात्र किसानों तक लाभ सीधे और समय पर पहुंच सके।
पंजीयन की सुविधा ग्राम पंचायत लोक सेवा केंद्र और ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। किसानों को पंजीयन के समय आधार कार्ड तथा भूमि संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। इस सुविधा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि कई ऐसे किसान भी हैं जिन्होंने पहले पंजीयन कराया है लेकिन उनके खसरा या कम्पार्टमेंट नंबर पोर्टल से लिंक नहीं हो पाए हैं। ऐसे किसानों को नजदीकी लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से रिकॉर्ड अपडेट कराने की सलाह दी गई है। जिले में चलाए जा रहे इस अभियान को शासन की कृषि योजनाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page