राजनांदगांव

प्रो.यादव को मिला शिवनाथ साहित्य धारा सम्मान

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.डॉ.राजन यादव को शिवनाथ साहित्य धारा सम्मान से सम्मानित किया गया. जानकारी अनुसार डोंगरगांव में 18 सितम्बर को आयोजित समिति की नवम स्थापना दिवस समारोह एवं वार्षिक अधिवेशन में क्षेत्रीय विधायक दलेश्वर साहू व श्रीमती जयश्री साहू के आतिथ्य में प्रो.यादव सम्मानित हुये. तीन सत्र में आयोजित इस अधिवेशन के परिचर्चा सत्र में छत्तीसगढ़ी संस्कृति में सामाजिक समरसता विषय के मुख्य वक्ता वरिष्ठ लोककला विद् डॉ.पीसीलाल यादव गंडई रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.राजन यादव ने की तथा आभार वक्तव्य गोवर्धन परतेती व महेन्द्र बघेल ने दिया.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page