छत्तीसगढ़

इकरा फाउंडेशन ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को दी शैक्षणिक सामग्री

सत्यमेव न्यूज गंडई-पंडरिया। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय सामाजिक संस्था इकरा फाउंडेशन ने रविवार को गंडई और नर्मदा क्षेत्र के लगभग 40 जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क शैक्षणिक सामग्री एवं स्कूल बैग वितरित किया। नई पाठ्य सामग्री और बैग पाकर बच्चों में उत्साह और खुशी देखने को मिली। संस्था द्वारा आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में कक्षा पहली से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकतानुसार शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई। बता दे कि इकरा फाउंडेशन पिछले आठ वर्षों से छात्रहित में विभिन्न शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों का संचालन कर रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष खलील कुरैशी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए संस्था निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ सदस्य फारुख मेमन ने कहा कि इकरा फाउंडेशन का मूल उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से समाज में जागरूकता और प्रगति को बढ़ावा देना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया। गंडई मुस्लिम जमात के वरिष्ठ सदस्य अय्यूब कुरैशी ने संस्था की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि फाउंडेशन वर्षों से जरूरतमंद और प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। जावेद खान ने कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य की कुंजी है और ऐसे प्रयास बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। फाउंडेशन के सचिव मो. याहिया नियाज़ी ने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान कोषाध्यक्ष शमशुल होदा खान ने भी बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अब्दुल रज्जाक खान, सैय्यद जाकिर अली, हाजी रिजवान मेमन, रियाजुद्दीन कादरी, जुनैद खान, शेख कलीम, यावर नियाज़ी, मो. सिराज खान, अधिवक्ता गजाला निशा सहित बड़ी संख्या में पालक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शमशुल होदा खान तथा आभार प्रदर्शन जावेद खान ने किया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page