Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

निर्माणाधीन हाईटेक सब्जी मंडी का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने 15 मई को विकासखंड छुईखदान के अंतर्गत गंडई नगरीय क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने यहां निर्माणाधीन हाईटेक सब्जी मंडी, नगर पंचायत ऑफिस, प्राचीन देऊर मंदिर और पुलिस थाना का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने गंडई के कृषि उपज मंडी प्रांगण के रिक्त स्थान में बन रहे हाईटेक फल/सब्जी मंडी का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि हाईटेक सब्जी मंडी के निर्माण कार्य में गुणवक्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। साथ ही निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने विकासखंड छुईखदान के विभिन्न स्थानों में बन रहे सेवा सहकारी समिति के अंतर्गत चल रहे किसान कुटीर भावनों के निर्माण कार्यों का भो जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिये। इसके अलावा गंडई के नगर पंचायत कार्यालय, प्राचीन देऊर मंदिर तथा गंडई पुलिस थाना भी पहुंचे। उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में साफ-सफाई, पानी, बिजली आदि के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान छुईखदान एसडीएम रेणुका रात्रे, गंडई मंडी सचिव सहित अधिकारी उपस्थित थे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page