छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

आधार एवं आयुष्मान शिविर से ग्रामीणों को मिली राहत

सत्यमेव न्यूज गंडई। विकासखंड के ग्राम पंचायत भावे और समुंदपानी में शुक्रवार को आधार सेवा शिविर आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर आधार एवं आयुष्मान संबंधी सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में भावे पंचायत के 13 तथा समुंदपानी पंचायत के 31 हितग्राहियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शिविर के दौरान नए आधार कार्ड बनाने आधार में त्रुटि सुधार मोबाइल नंबर एवं अन्य जानकारियों का अद्यतन करने के साथ अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट की प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं पात्र ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए जिससे उन्हें स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। स्थानीय स्तर पर आयोजित इस शिविर से ग्रामीणों को दूर स्थित सेवा केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। पंचायत स्तर पर ही सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों के समय और खर्च दोनों की बचत हुई। ग्रामीणों ने शिविर को उपयोगी बताते हुए प्रशासन की पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page