अपराध

प्रेमिका ने बंद की बातचीत तो नाराज प्रेमी ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या

सत्यमेव न्यूज़ बिलासपुर. बिलासपुर में एक सनसनीखेज वारदात में प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। प्रेमिका के घर में घुसकर प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है प्रेमिका के बातचीत बंद करने से प्रेमी नाराज़ था। आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के कुंदरूबाड़ी चांटीडीह का है। जहां युवक सागर साहू और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग था। स्कूल के समय से दोनों एक दूसरे को जानते थे। बीते एक माह से लड़की ने सागर से बातचीत बंद कर दिया था। सागर इससे खासा नाराज चल रहा था। आज सुबह इसी बात को लेकर सागर,लड़की के घर पहुंच गया। लड़की घर में अकेली थी। इस बीच बात नहीं करने की बात पर सागर लड़की से विवाद करने लगा। बात इतना बढ़ा कि, घर में रखे चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर सागर ने लड़की की हत्या कर दी। इधर हत्या की खबर पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी सागर साहू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अब हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page