सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नगर के गोल बाजार में तलवार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी अनुसार गुरूवार 11 अगस्त को खैरागढ़ पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि जुल्फकार बेग नाम का व्यक्ति गोल बाजार आम रोड में हाथ में तलवार रखकर लहराते हुये आने-जाने वाले आम लोगों को जबरन डरा धमका रहा है. सूचना मिलने पर कार्यवाही करने आरक्षक मनोज उसारे व महेश लेंझारे गोल बाजार पहुंचे और आरोपी को चारों ओर से घेराबंदी कर पकडक़र नाम पता पूछने पर अपना नाम जुल्फकार बेग पिता स्व.रहमत बेग उम्र 41 साल निवासी गोल बाजार खैरागढ़ का होना बताया. आरोपी को तलवार रखने के सबंध में वैध कागजात लाईसेंस पेश करने धारा 91 जाफौ के तहत नोटिस देकर तामील कर कागजात की मांग की गई लेकिन आरोपी ने नोटिस पर कोई कागजात नहीं होना बताया जिसके बाद आरोपी के कब्जे से एक नग तलवार धारदार जिसकी कुल लंबाई 18 इंच को जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया.
Related Articles
Check Also
Close
- कृषि उपज मंडी परिसर में मिला बुजुर्ग का शव05/09/2022
- अवैध शराब परिवहन करते कोचिया गिरफ्तार05/06/2022




