Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
पॉलिटिक्स

खैरागढ़ की गरीब जनता को भाजपा शासन में पीएम आवास का नहीं मिल रहा लाभ- सोलंकी

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. युवा कांग्रेस के प्रतिनिधि राजा सोलंकी ने नगर पालिका खैरागढ़ क्षेत्र की गरीब जनता को भाजपा शासन में पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिलने का आरोप लगाया है। सोलंकी ने बताया कि विगत दिनों केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात दी जिसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केन्द्र सरकार का आभार जताया। प्रदेश की भाजपा सरकार एक ओर ढिंढोरा पीट रही है कि छत्तीसगढ़ को भारत सरकार ने 8 लाख 46 हजार 931 प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी है लेकिन दूसरी ओर इसके विपरीत देखने को मिल रहा है। खैरागढ़ नगर पालिका में भाजपा शासन के 9 महीने में एक भी आवास स्वीकृत नहीं हुआ है, ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि वर्तमान में इस योजना की क्या स्थिति है। राजा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शपथ के दूसरे दिन 14 दिसम्बर को कैबिनेट की बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति प्रदान करने की बात कही थी लेकिन खैरागढ़ नगर पालिका में एक भी आवास स्वीकृत नहीं हुआ है तो 18 लाख आवास आखिर किसे दिया गया है। राजा को यह जानकारी नगर पालिका से ही दी गई है कि जनवरी से सितम्बर 2024 तक 9 महीने में एक भी आवास नगर पालिका में पास नही हुआ है। श्री सोलंकी ने कहा कि भाजपा सरकार का इस तरह का बयान गरीबों के साथ मजाक करने जैसा है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page