आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत, तीन घायल

नगर के नजदीकी दौजरी गांव की घटना
सत्यमेव न्यूज गंडईपंडरिया. नगर के नजदीकी ग्राम पंचायत दौजरी में बीते बुधवार की दोपहर साढ़े 3 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि 3 अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसका इलाज गंडई नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
ज्ञात हो बीते सप्ताह भर से मौसम में बदलाव आया है। जहां दोपहर के बाद गरज चमक के साथ बारिस शुरु हो जाती है। मौसम में आये अचानक बदलाव ने ग्राम दौजरी में बिजली बनकर टूट पड़ी। जिसने एक महिला की जान लेली तो वहीं तीन अन्य महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना के समय चारों महिलाएँ खेत में काम कर रही थी। खेत काम करते हुए चारों महिलाएँ आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। जहां राजबाई कश्यप पति तुलाराम उम्र 55 का मौत हो गई। उनके साथ खेत में काम कर रही बिरझा यादव 55 वर्ष, शशि यादव 50 वर्ष और बुढ़ियारिन बाई यादव 60 वर्ष गंभीर रूप से झूलस गई। ग्रामीणों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया बाकी तीन घायल महिलाओं का इलाज जारी है। जानकारी अनुसार घटना की जानकारी परिजनों को देर से मिलने की वजह से सभी को हॉस्पिटल लाने मे देरी हो गई थी।
घटना साढ़े 3 बजे की है, परिजनों ने सभी को पौने 5 बजे हॉस्पिटल लेकर आया है। जहां एक महिला की मौत हो चुकी है। तीन अन्य महिलाओं का इलाज जारी है। शाम होने की वजह से मृतका का पीएम नही हो पाया है।
डॉ. प्रशांत सोनी- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई