KCG

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर होगी भर्ती

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना खैरागढ़ के अंतर्गत जिला केसीजी में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी। परियोजना खैरागढ़ अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के 5 पद रिक्त हैं, इसके अंतर्गत बरपेलाटोला, परसाही, कटेमा, बोरला, मौहाढार में भर्ती के लिये आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन 4 सितंबर से 19 सितंबर तक कार्यालय परियोजना अधिकारी खैरागढ़ में स्वयं, प्रतिनिधि भेजकर या डाक द्वारा जमा कर सकते है। आवेदन प्राप्ति के लिए अंतिम तिथि के बाद के आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना खैरागढ़ से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page