KCG

अवैध शराब बिक्री और नशे के खिलाफ शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. शिव सेना ने क्षेत्र में हो रही अवैध शराब बिक्री और सूखे नशे का व्यापार करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने से नाराजगी व्यक्त करते हुये ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्यवाही की मांग की है। थाना प्रभारी को सौंपे ज्ञापन में शिवसेना के जिला अध्यक्ष राम ठाकुर सहित गौरव मिश्रा, वीरेन्द्र सिंह, पूरन वर्मा, धनराज राजपूत, निर्भय साहू, ओम कोठले, भानूप्रताप वर्मा, देव साहू आदि ने ज्ञापन में बताया कि खैरागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण इलाकों में और खैरागढ़ नगर के वार्डों में खुलेआम अवैध शराब बिक रही है वहीं वर्तमान में लोग सूखे नशे की चपेट में भी आ रहे हैं। खासतौर से गांजा, नशीली टेबलेट आदि नशे का भी व्यापार खूब फल-फूल रहा है। आलम यह है कि खैरागढ़ थाना क्षेत्र के होटल व ढाबों में खुलेआम अवैध शराब पिलाई जा रही है लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा कोई सार्थक कार्यवाही नहीं की जा रही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page