Advertisement
अपराध

अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज बाजार अतरिया। दुर्ग जिले की धमधा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बाजार अतरिया के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में देसी और अंग्रेजी शराब जब्त की है जिसे स्कूटी के माध्यम से अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। पुलिस को 30 मार्च 2026 को विशेष अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली जिसके आधार पर धमधा-खैरागढ़ मुख्य मार्ग स्थित ग्राम परसबोड़ मोड़ के पास घेराबंदी की गई। प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक दानेश्वर कुमार साहू के नेतृत्व में टीम ने संदिग्ध स्कूटी क्रमांक CG 08 BG 4270 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिग्गी से 31 पौवा अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की और 30 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद हुई। बरामद कुल 61 पौवा शराब की मात्रा 10,980 एमएल आंकी गई जिसकी कीमत लगभग 6,120 रुपये बताई गई है। इसके अलावा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जिसकी कीमत करीब 80,000 रुपये है को भी जब्त किया गया। इस प्रकार कुल जब्ती की राशि लगभग 86,120 रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल नेताम (34 वर्ष) और अमृतलाल वर्मा (40 वर्ष) निवासी बाजार अतरिया थाना खैरागढ़ के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान गवाहों की उपस्थिति में विधिवत तलाशी ली गई तथा बरामद शराब को मौके पर ही सीलबंद कर पंचनामा तैयार किया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page